प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- विश्व योग परिषद की ओर से मंगलवार को गंगोली शिवालय मंदिर के पास सेक्टर-छह में शिविर का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन स्वामी राजकुमारानंद, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र, विहिप काशी प्रांत के संगठन मंत्री नितिन, विहिप क्षेत्र सेवा संपर्क प्रमुख नंददास, विश्व योग परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने विधिविधान से किया। प्रभारी शिवांश के अनुसार, शिविर में रुद्राभिषेक, मृत्युंजय यज्ञ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और योग शिविर आयोजित किया जाएगा। कृष्णा कांत शुक्ला, प्रदीप विश्वकर्मा, श्याम नारायण पांडेय, अनिल कुमार, राजू यादव, आचार्य आनंद त्रिपाठी, विशू, आदर्श पांडेय, आचार्य देवराज, संयोजक सत्येंद्र जायसवाल, सहसंयोजक राजकुमार सोनकर, धर्मराज तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.