विश्व योग दिवस से पहले महागामा में गूंजा योग का संदेश, उर्जानगर से निकली प्रभात फेरी
गोड्डा, जून 21 -- महागामा, एक संवाददाता। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व शनिवार की सुबह महागामा ऊर्जानगर क्षेत्र में योग का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान प्रखंड महागामा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी की शुरुआत ऊर्जानगर स्थित शिव मंदिर परिसर से हुई। इसके बाद प्रतिभागी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे और लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान योग जीवन अपनाएं, बीमारी दूर भगाएं, करें योग, रहें निरोग" तथा "स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत" जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में निकली भव्य योग जागरण यात्रा, योग अपनाने का दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.