बक्सर, जून 21 -- चौसा, एक संवाददाता। हर रविवार गंगा पुकार निर्मल गंगा संकल्प हमारा के संकल्प के साथ पिछले 8 वर्ष से लगातार गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए गंगा युवा समिति के तत्वावधान में चलाया जा रहा गंगा स्वच्छता अभियान रविवार को भी जारी रहा। विश्व योग दिवस के अवसर पर 339 वें रविवार को चौसा बाजार के गंगा घाट सुबह 7 बजे से स्वच्छता अभियान चलाया गया और पूरे घाट की सफाई की गई। गंगा युवा समिति के संयोजक भरत पांडेय ने बताया कि 8 वर्षों से लगातार चलाए जा रहे इस गंगा सफाई अभियान में भाग लेने के लिए हर समाज के युवाओं को आगे आना चाहिए। यह भी पढ़ें- गंगा आरती घाट में मनाया योग दिवस ताकि गंगा को स्वच्छ रखने के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े। इस गंगा स्वच्छता अभियान में भरत पांडेय के अलावा राधेश्याम चौधरी, मंगलदेव पासवान, पप्पू चौरसिया और...