गिरडीह, जून 8 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी डोरंडा मंडल की मासिक कार्ययोजना बैठक रविवार को बल्केश्वर धाम प्रांगण में मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंडल क्षेत्र के सभी बूथों पर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके साथ ही आगामी विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी...