विश्व योगासना चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता का हुआ स्वागत
देवरिया, जून 26 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भटनी की बेटी और बीएसएफ कांस्टेबल गुड़िया देवी के प्रथम गृह आगमन पर गुरुवार को नगर में भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली में बीएसएफ कांस्टेबल के पद पर तैनात गुड़िया देवी ने वर्ष 2017 में योग प्रशिक्षण शुरू किया था। वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने के बाद उन्होंने लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्ष 2025 में नई दिल्ली में आयोजित एशियन योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर वह चैंपियन बनीं। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईकेए एरिना ट्रांसस्टेडिया में आयोजित प्रथम वर्ल्ड योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में 79 देशों के 522 खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.