मऊ, फरवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। विश्व यूनानी दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शाही कटरा में आयोजित किया गया। इस दौरान 130 से अधिक मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा का वितरण यूनानी फिजिशियन डॉ. एस. खालिद ने किया। शिविर के दौरान ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर एवं फेफड़ों की जांच किया गया। यूनानी फिजिशियन डॉ. एस. खालिद ने मरीजों को अपनी जीवनचर्या में सुधार लाने के लिए टिप्स दिए। महिला चिकित्सक डॉ. आफरीन ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें सलाह प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. फैसल, डॉ. एम फहद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...