मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर। जिला संयुक्त औषाधालय, मुंगेर कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी हलीम अजमल खां की जयंती पर विश्व यूनानी चिकित्सा दिवस बुधवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रमंडलीय स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम पदाधिकारी रूप नारायण शर्मा थे, जबकि अध्यक्षता प्रभारी जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुज कुमार ने की। संचालन यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी हकीम गजाली अनवर हिलाल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि, यूनानी चिकित्सा को अपनाकर शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव या साइड इफेक्ट से बचा जा सकता है। इस मौके पर डॉ. नवीन, डॉ1 शिवशंकर, डॉ1 सकलदेव, डॉ1 प्रमिला, डा मोनाकृति, डा अजय कुमार, मो. जफर आलम, मो. शाकीब आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.