लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा लखनऊ में कौशल, रोजगार और नवाचार के महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान कौशल विकास, रोजगार, उद्यमशीलता और उद्योगों से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 'कौशल और नवाचार युवाओं की सबसे बड़ी ताकत'कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को आधुनिक कौशल, बेहतर रोजगार अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करना है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता रा...