विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 728 युवाओं का चयन
प्रयागराज, जुलाई 14 -- विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मां गायत्री महाविद्यालय, मवैया नैनी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। रोजगार मेले में एक्साइड इंडस्ट्रीज, सिल्वर स्पार्क, शाही एक्सपोर्ट, गोकुलदास इंडिया, अरविंद मिल्स, जेएसडब्ल्यू पेंट्स, एबी पीपल कार्ड प्राइवेट लिमिटेड और ब्लिंकिट समेत 22 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कुल 1651 प्रशिक्षार्थियों ने साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिनमें से 728 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास के जिला समन्वयक अशोक कुमार ने युवाओं से कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाकर रोजगार के बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.