विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेला, 54 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
औरैया, जुलाई 13 -- विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अटसू में जनपद स्तरीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं का साक्षात्कार लिया। प्राथमिक चयन के आधार पर 54 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी एवं परियोजना निदेशक मनीष कुमार मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें निजी क्षेत्र और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gonda News: रोजगार मेला में 107 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र उन्होंने युवाओं से सरकार की कौशल विकास योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.