विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रतिभा और रोजगार का संगम, 11 प्रशिक्षुओं को मिला जॉब ऑफर
कोडरमा, जुलाई 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की ओर से मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत एक्सेल डाटा सर्विसेज प्रशिक्षण केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने हस्तकला एवं नृत्यकला प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा कर चुके 11 प्रशिक्षुओं को रोजगार के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए। ऑफर लेटर मिलने से प्रशिक्षुओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कोडरमा के सचिव राम रतन महर्षि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में यूएनडीपी के प्रोजेक्ट असिस्टेंट दीपक कुमार मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.