विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
कुशीनगर, जुलाई 15 -- पडरौना, निज संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पडरौना परिसर में प्रदर्शनी एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार उत्पादों और परियोजनाओं की सराहना की।विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कौशल विकास मिशन की योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: कौशल दिवस प्रदर्शनी में दी गई विस्तृत जानकारी समारोह मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.