आरा, मार्च 23 -- आरा, हिप्र.। विश्व यक्ष्मा दिवस पर आज मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सौ दिन का अभियान शुरू किया जायेगा। जिले में वर्तमान में नये यक्ष्मा टीबी मरीजों की संख्या राज्य की ओर से निर्धारित लक्ष्य जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक का लक्ष्य 6000 के विरुध 5618 है जो कि 94 फीसदी है। इसमें डायबिटिक 94.3% व एचआईवी जांच 96.6% है। खोजे गये टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना की राज्य से उपलब्ध राशि से लगभग एक करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया है । देश से यक्ष्मा उन्नमूलन करने के लिए लिए सभी पंचायतों को टीबी मुक्त किया जाना है। वर्त्तमान में एक पंचायत को टीबी मुक्त कर दिया गया है। इस वर्ष लगभग 60 से 70 पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री पोषण किट योजना के तहत 79 मरी...