रांची, मार्च 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा थीम के साथ सोमवार को रांची मौसम केंद्र में विश्व मौसम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हिनू स्थित मौसम कार्यालय को आम जनमानस के लिए दिनभर खुला रखा गया, जहां विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मौसम और जलवायु की बारीकियों को समझा। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों ने मौसम केंद्र की कार्यप्रणाली और वहां स्थापित आधुनिक मौसमी उपकरणों की जानकारी ली। केंद्र में संत एंथोनी विद्यालय, डोरंडा के 60 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों सहित लगभग 120 से अधिक आगंतुकों ने विभिन्न विभागों का भ्रमण किया।इस अवसर पर पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से झारखंड के मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों और उपकरणों की कार्य पद्धति को प्रदर्शित किया गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.