रांची, मार्च 20 -- रांची, सवांददाता । विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में जागरुकता रैली और गोष्ठी का आयोजन किया गया। एनसीडी नोडल पदाधिकारी डॉ. सीमा गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों और एएनएम छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को 'स्वस्थ दांत, स्वस्थ जीवन' का संदेश दिया। इस दौरान तंबाकू से परहेज और नियमित दंत जांच की सलाह दी गई। अभियान के तहत 14 से 19 मार्च तक स्वास्थ्य कर्मियों का परीक्षण किया गया, जबकि 20 मार्च को सभी सरकारी अस्पतालों में नुक्कड़ नाटक और रैलियां आयोजित हुईं। अब 21 मार्च से 14 अप्रैल तक स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और वृद्धाश्रमों में विशेष जांच शिविर लगाए जाएंगे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सभी सरकारी केंद्रों पर दंत जांच निःशुल्क उपलब्ध है। मौके पर डॉ. उषा सिंह औ...