मुंगेर, दिसम्बर 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर में शुक्रवार को विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष उत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 84 महिला-पुरुष किसानों ने इसमें भाग लिया, जिनमें 49 महिलाएं एवं 35 पुरुष किसान शामिल थे। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को स्वस्थ मिट्टी के लाभ, मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बनाए रखने के उपाय तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व पर विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही प्रशिक्षण के दौरान किसानों को टिकाऊ खेती, प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन से जुड़े व्यावहारिक तथ्यों एवं वैज्ञानिक सुझावों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान मुकेश कुमार, कृषि अभियान वैज्ञानिक इं. अशोक कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.