सिमडेगा, मार्च 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। सीएस डॉक्टर सुंदर मोहन सामाद ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली रवाना किया। रैली पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मुख की देखभाल करने के तरीकों को बताते हुए जिले वासियों को अपने मुख को स्वास्थ्य रखने की अपील की। बता दें कि इस वर्ष की थीम "अपने मुख पर गर्व करें" अपनी मुस्कान की रक्षा करें" है, जो लोगों को मुख स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास करती है। मुख स्वास्थ्य केवल सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और समग्र स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.