देवघर, मार्च 17 -- देवघर। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 20 मार्च को जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष का राष्ट्रीय नारा "स्वस्थ मुंह, स्वस्थ जिंदगी" रखा गया है। भारत सरकार के निर्देश के आलोक में झारखंड सरकार के निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा राज्य के सभी सिविल सर्जन एवं जिला एनसीडी नोडल पदाधिकारियों को पत्र जारी कर एक माह तक ओरल स्क्रीनिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। निर्देश के अनुसार 14 मार्च से 19 मार्च तक जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से ओरल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। वहीं 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के मौके पर प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक और संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को मुंह व दांत से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के प...