देवघर, मार्च 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले में चल रहे एक माह के ओरल स्क्रीनिंग अभियान के प्रथम चरण का समापन शनिवार को हुआ, जबकि दूसरे चरण की शुरुआत जागरूकता कार्यक्रमों के साथ की गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार के नेतृत्व में एएनएम प्रशिक्षण स्कूल की छात्राओं ने पुराना सदर अस्पताल परिसर से प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी में छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं और लोगों को दांत व मुंह की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। स्वस्थ मुंह, स्वस्थ शरीर जैसे नारों से पूरा वातावरण जागरूकता के रंग में रंगा नजर आया। उसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.