विश्व मुक्केबाजी में दिखेगा बनारस के ऋषि के मुक्कों का दम
वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दुर्गाकुंड के ऋषि सिंह का चयन चीन में 13 से 22 जून तक आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह 50 किलो भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। उनकी परवरिश उनके दादा अर्जुन सिंह, दादी जमुना देवी ने की है। वह इस समय पटियाला स्थित एनएसएनआईएस में अभ्यास कर रहे हैं। वहां भारतीय टीम का कैंप लगा हुआ है। इससे पहले ऋषि ने जनवरी में 9वीं एलीट पुरुष और महिला नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। फरवरी में उन्होंने स्पेन के ला नुसिया में हुए बॉक्सैम टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। मार्च में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। इन उपलब्धियों के बाद, वह वर्ल्ड कप के लिए ज़ोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। वह इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, बेल्लारी, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.