कानपुर, नवम्बर 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नोएडा में 15 से 21 नवंबर तक आयोजित होने जा रही विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप के लिए कानपुर के संजीव दीक्षित को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के शीर्ष मुक्केबाज़ हिस्सा लेंगे। संजीव दीक्षित के चयन से कानपुर के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर एसपी महेश्वरी, अरुण शर्मा, नरेंद्र प्रताप, मनीष हजारीया, संजय गुप्ता, महेंद्र शिरोमणि, मुकेश झा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, रवि कथेरिया, संदीप कुमार, भगवान दीन, आशीष शर्मा, सुरेश शिरोमणि, शैलेंद्र सिंह, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, स्वाति बाजपेई, अंजलि वर्मा एवं वंदना मिश्रा ने संजीव दीक्षित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.