विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
सराईकेला, मई 30 -- सरायकेला। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान की शुरुआत जिले के विभिन्न प्रखंडों और आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने के लिए किया गया। पांड्रा पंचायत में कार्यक्रम का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों और उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन और अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के महत्व, सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो अभियान की शुरुआतकार्यक्रम की जानकारी शिविर में उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.