विश्व माहवारी दिवस पर स्वास्थ्य की दी जानकारी
धनबाद, मई 30 -- महुदा, प्रतिनिधि। विश्व माहवारी दिवस पर शुक्रवार को पारजोरिया की स्वाभिमान संस्था के कार्यालय में किशोरियों के साथ एक जागरूकता बैठक की गई। बैठक में स्वच्छ माहवारी एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मौके पर स्वच्छता पर चर्चा की गई। रमा कुमारी ने कहा कि माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। किशोरियों को सेनेटरी पैड के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश कपड़े का इस्तेमाल करना पड़े तो साफ कपड़े का ही उपयोग करें तथा उसे गर्म पानी से धोकर धूप में अच्छी तरह सुखाने के बाद ही इस्तेमाल करें। इस दौरान संगीता देवी ने संस्था की ओर से सभी किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। यह भी पढ़ें- विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन संस्था की सचिव सुषमा देवी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.