विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह पर विद्यार्थियों फिट रहने के लिए दिए गए पांच मंत्र
कोडरमा, अक्टूबर 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गझंडी में छात्र-छात्राओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पांच मंत्र बताए गए। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा के निर्देश पर किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समझ विकसित करना, मानसिक रोगों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा समय पर पहचान और उपचार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, कोडरमा के डॉ. सिद्धान्त ओहदार ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.