विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
कटिहार, जुलाई 31 -- हसनगंज, संवाद सूत्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हसनगंज में बुधवार को विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी के कारणों, उसके दुष्परिणामों तथा उससे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबी, बेरोजगारी और अशिक्षा जैसी परिस्थितियों का लाभ उठाकर मानव तस्कर बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं को नौकरी, शादी, अच्छे भविष्य का सपना, प्रेम-प्रसंग सहित विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लेते हैं। इसके बाद उन्हें बाल श्रम, गैरकानूनी गतिविधियों, जोखिम भरे कार्यों, मानव अंगों की तस्करी तथा देह व्यापार जैसे गंभीर अपराधों में धकेल दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.