बोकारो, जुलाई 30 -- कथारा, प्रतिनिधि। गुरुवार को केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कारो स्पेशल, फेस टू बेरमो में बाल तस्करी, पॉक्सो कानून एवं बाल अधिकारों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य ने बताया विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर मानव तस्करी के बारे में जागरूक किया जाता है। वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी ने बाल अधिकारों, बाल तस्करी के विभिन्न प्रकारों, पॉक्सो कानून की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि बाल तस्करी गंभीर अपराध है। बाल तस्करी के रूप, कमजोर बच्चों को कई तरह के शोषण का सामना करना पड़ता है जिसमें यौन शोषण, जबरन मजदूरी, भीख मांगना, छोटे मोटे अपरा...