रांची, दिसम्बर 10 -- अड़की, प्रतिनिधि। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को अड़की प्रखंड मुख्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में विशेष कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक समस्याओं पर विशेषज्ञों से सलाह ली। शिविर के दौरान महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, सांप्रदायिक तनाव, गैर-कानूनी गतिविधियां, एफआईआर दर्ज न होने, झूठे मुकदमे, श्रमिक शोषण, डायन-प्रताड़ना, बुजुर्गों की उपेक्षा और अफीम खेती के मामलों में बेगुनाहों को फंसाए जाने जैसी शिकायतों पर तुरंत सुनवाई की गई। कई मामलों का समाधान मध्यस्थता के माध्यम से मौके पर ही कर दिया गया, जिससे पीड़ितों को त्वरित राहत मिली। डालसा की सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर सहित उपस्थित वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.