देहरादून, दिसम्बर 10 -- श्यामपुर। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में पीएलवी/अधिकार मित्र एम. कुमार ने बच्चों, महिलाओं और वंचित वर्ग से जुड़े विशेष अधिकारों, उनके संरक्षण संबंधी प्रावधानों तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर जानकारी दी। शिविर का आयोजन उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को मानवाधिकारों के सम्मान और जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। समापन पर प्रधानाचार्य महेंद्र लाल, प्रवक्ता उपेंद्र कुमार, दिवाकर प्र...