विश्व मानवता के कल्याण का मार्ग है भारतीय ज्ञान परम्परा: केएन रघुनंदन
रिषिकेष, मई 12 -- श्रीदेव सुमन विवि एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को भारतीय ज्ञान परम्परा महोत्सव ज्ञानामृत-2026" का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परम्परा को सांस्कृतिक जीवन की आधारशिला बताया। कार्यक्रम में संस्थान द्वारा आयोजित भारत बौद्धिक्स परीक्षा के सर्वेश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री केएन रघुनंदन ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा केवल इतिहास का विषय नहीं, बल्कि वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रभावना को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.