विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस पर रामरूद्र स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश
बोकारो, जून 26 -- चास, प्रतिनिधि। विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को रामरूद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विविध जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। विद्यालय की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को नशामुक्त जीवन, स्वस्थ समाज और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग, निबंध लेखन, क्विज तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कुमकुम कुमारी ने प्रथम, अंबिका कुमारी ने द्वितीय तथा सोनू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.