विश्व महिला दिवस पर प्रधानाध्यापिका सम्मानित
अररिया, मार्च 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के सुल्तान पोखर स्थित अपर्णा बाल विद्या मंदिर की प्रधानाध्यापिका रूपा कुमारी को विश्व महिला दिवस के अवसर पर मीराबाई -लक्ष्मीबाई मंच के संयोजक विनोद कुमार तिवारी द्वारा धार्मिक साहित्यिक पुस्तकें आदि प्रदान कर 'कैप्टन नीरा आर्या स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री तिवारी ने विश्व प्रसिद्ध भारतीय महिलाओं - लक्ष्मीबाई,झलकारीबाई,इंदिरा गांधी,लता मंगेशकर,महादेवी वर्मा,सुभद्रा कुमारी चौहान,इंदु जैन,अमृता प्रीतम आदि की जीवनी और कृतियों पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय के आधा दर्जन शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.