बागपत, मार्च 9 -- खेकड़ा। विश्व महिला दिवस पर सीएचसी पर आयोजित सम्मान समारोह में सात महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारम्भ प्रभारी अधीक्षक डा. आशीष कुमार ने किया। कहा कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाने, उनके अधिकारों और लैंगिक समानता के महत्व को बढ़ावा देने का एक वैश्विक दिन है, जो नारी शक्ति के संघर्ष और सफलता को दर्शाता है और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होने सम्मान पाने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य को बेहतर बताया। सम्मान पाने वालों में डा. साजिया खान, आरिफा तबस्सुम, प्रियंका जांगिड, पुष्पा पटेल, उषा आशा, सीएचओ सोनू, आशा राठी शामिल रही। सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में बीपीएम रूपेन्द्र शर्मा, डीईओ सचिन शर्मा आदि शामिल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.