बरेली, मार्च 9 -- विश्व महिला दिवस पर रविवार को इज्ज्तनगर रेल मंडल की सहायक लोको पायलट शिखा और आराधना मौर्या ने ट्रेन को चलाया। रेलवे मुख्यालय के निर्देश पर महिलाओं को ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि इज्जतनगर रेल मंडल में 10 महिला लोको पायलट हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल में 10 महिला लोको पायलट की पोस्टिंग है। विश्व महिला दिवस पर आठ महिला लोको पायलट में कोई रेस्ट तो कोई छुट्टी पर था। सहायक लोको पायलट शिखा और आराधना मौर्या डयूटी पर थी। उनको ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी दी गई। शिखा ने बरेली-कासगंज पैसेंजर(55330) को चलाया और वहीं आराधना मौर्या ने कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन को दौड़ाया। बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्ज्तनगर स्टेशन पर महिला कर्मचारियों की डयूटियां टिकट विंडो, टिकट चेकिंग, स्टेशन मास्टर आफिसों में लगाई गई।स्टेशन...