पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद के विभिन्न राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन को मलेरिया के कारण, लक्षण और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मलेरिया गंदगी और जलभराव के कारण पनपने वाले मच्छरों से फैलता है। इससे बचाव के लिए घर और आसपास साफ-सफाई रखना, कहीं भी पानी जमा न होने देना और मच्छरदानी का नियमित उपयोग करना जरूरी है। लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सामुदायिक स्तर पर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- रैली निकाल मलेरिया के प्रति पलामू के लोगों को किया गया जागरूक अभियान के तहत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय गोंच में डॉ. राजेश कुमार, पचपेड़ा में डॉ. सीमा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.