विश्व मलेरिया दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
लखीसराय, अप्रैल 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सभागार में बुधवार को जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी सह डीएस डॉ कुमार अमित के अध्यक्षता में मलेरिया बीमारी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से प्रशिक्षु स्वास्थ्य कर्मी के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर समुदाय को बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक करना था। डीएस ने बताया कि इस दौरान जीएनएम एवं पैरामेडिकल स्टाफ के बीच पेंटिंग, लेखन व क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रतिभागी ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। विश्व मलेरिया दिवस मनाने का उद्देश्य इस बीमारी के नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए जागरूकता बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- गेट्स फाउंडेशन टीम ने फाइलेरिया-कालाजार उन्मूलन की जमीनी हक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.