चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- चक्रधरपुर। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। चक्रधरपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय बुढ़ीगोड़ा, प्राथमिक विद्यालय सिलफोड़ी, उच्च विद्यालय जानटा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेसलकुटी, उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय दड़कादा, मध्य विद्यालय आसनतलिया, मध्य विद्यालय चितपील, आम सेंटर बाईपी तथा मध्य विद्यालय चैनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली तथा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालयों में मलेरिया निरीक्षक हलदर महतो, सत्यवान प्रधान, एमपीडब्ल्यू सचिन महतो, थानेश्वर प्रधान, जयंत महतो, अजय महतो, मनीष कुमार महतो, सौरभ पाल, दिनेश कुमार महतो, रॉबिन महतो, ...