हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस साल मलेरिया दिवस का थीम ड्रिवेन टू इंड मलेरिया-नाउ वी कैन नाउ वी मस्ट रखा गया है। जिसका उद्देश्य समाज को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए सामुहिक प्रयास को गति प्रदान करना है। अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ.श्याम नंदन प्रसाद ने मलेरिया से बचाव के लिए व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सावधानी ही इस बीमारी से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। जिला वेक्टर बोर्न डिजिज नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.गुड़िया कुमारी ने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए सामुदायिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस: एएनएम छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाल किया जागरूक उन्होंने कहा कि केवल दवाओ...