चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- सोनुवा, संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सोनुवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा मलेरिया के प्रति लोगों को जागरुक करने को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएचसी के चिकित्सक डॉ राजकुमार मरांडी के द्वारा मलेरिया जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं, सहियाओं को मलेरिया से बचाव व उसके ईलाज के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सोनुवा में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को मलेरिया से बचाव के उपाय व मलेरिया पीड़ित होने पर इलाज के लिए अस्पताल में जाने को कहा गया। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस पर हुए जागरुकता कार्यक्रम साथही उन्हें अपने घर के आसपास रहने वाले लोगों को जागरुक करने की अ...