रांची, अप्रैल 25 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ विवेक कुमार, एमपीडब्ल्यू ब्रजकिशोर महतो एवं एएनएम सुखमंती कुमारी शामिल हुए। कार्यक्रम में छात्राओं को मलेरिया के लक्षण, मलेरिया से बचाव आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर से रांची-पुरुलिया पथ पर सारजमडीह चौक, पॉलिटेक्निक चौक तक जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें छात्राओं ने मलेरिया से बचाव, मच्छरों की रोकथाम, साफ-सफाई और मच्छरदानी के प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यह ...