कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. मो. सऊद ने मलेरिया जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। जागरूकता रैली अस्पताल परिसर से शुरू होकर इस्माइलपुर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने 'मलेरिया मुक्त भारत' के नारे लगाए और स्थानीय निवासियों को साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया। अधीक्षक ने बताया कि मलेरिया से बचाव ही इसका सबसे प्रभावी उपाय है। यह भी पढ़ें- मझगांव में विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता मुहिम शुरू लोगों से आवाहन ...