पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर। विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पाटन प्रखंड के इमली गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रजापति सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-पाटन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, बीपीएम शशिकांत कुमार, बीएएम धीरज कुमार सिन्हा, एमटीएस उदय चौधरी और कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार आदि ने बच्चों को मलेरिया से बचाव के उपायों को बताया। इस दौरान क्विज भी कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम प्रवीण कुमार एवं गुडली कुमारी, द्वितीय सोनम कुमारी एवं शशिकांत यादव जबकि तृतीय आयुषी रही। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.