कोडरमा, अप्रैल 25 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के कटैया पंचायत अंतर्गत पोखरडीहा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति सचेत करना और उससे बचाव के उपायों की जानकारी देना था। अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जो पोखरडीहा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्वच्छता अपनाने और मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं और उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.