मुंगेर, अप्रैल 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर में जागरूकता की अलख जगाई गई। सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसे प्रभारी जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ. निरंजन कुमार ने मलेरिया कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के माध्यम से छात्राओं ने शहरवासियों को मलेरिया से बचाव और सावधानी बरतने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. निरंजन कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम और इसके नियंत्रण के प्रति जन-समुदाय को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम मलेरिया के खिलाफ रणनीति पर दोबारा विचार करने, नए तरीके अपनाने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने पर केंद्रित है।जिला यह भी पढ़ें- मलेरिया से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.