आगरा, जनवरी 25 -- विश्व मतदाता दिवस के अवसर पर श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के प्रधान कार्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर लोकतंत्र में भागीदारी करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप निर्भय ने की। इस दौरान वक्ताओं ने मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी पात्र नागरिकों से निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, तभी देश का भविष्य मजबूत और सुरक्षित होगा। कार्यक्रम में लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका, जिम्मेदारियों और मतदान के प्रति सजग रहने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.