सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व मजदूर दिवस के मौके पर बर्डपुर क्षेत्र के सभी ईट भठृठों पर श्रमिक आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को गायघाट क्षेत्र के हयातनगर स्थित ईट भठ्ठे पर कार्यरत 65 मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई। खून की जांच के साथ मलेरिया, टायफाइड, टीबी आदि जांच डा. लोकनाथ यादव की देखरेख में की गई।जांच करने के साथ ही सभी मजदूरों को ओआरएस व जिंक का पैकेट दिया गया। मजदूरों को इस भीषण गर्मी में लू से बचने व हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें, क्या न करें इसके बारे में जानकारी देकर जीवन रक्षा के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- श्रमिक आरोग्य मेले में 50 मजदूरों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टरों की टीम ने मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.