बलरामपुर, अप्रैल 30 -- उतरौला, बलरामपुर। विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर नगर के सीबीएसई बोर्ड से संचालित टाइनी टॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मजदूर दिवस के इतिहास, महत्व तथा श्रमिकों के योगदान के प्रति जागरूक करना रहा।प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में मजदूर दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, हेमार्केट घटना, अंतरराष्ट्रीय मान्यता तथा भारत में इसकी शुरुआत जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की रचनाओं में श्रमिकों के संघर्ष, अधिकार और समाज निर्माण में उनकी भूमिका का सुंदर वर्णन देखने को मिला। यह भी पढ़ें- संत जेवियर्स बालक विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का...