विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूक
चतरा, अगस्त 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर बुधवार को चतरा स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। सिविल सर्जन कार्यालय में गुरूवार को आयोजित इस इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं वीबीडीओ डॉ. अजय कुमार रवि के मार्गदर्शन में जागरूकता संदेश जारी किया गया। वीबीडी सलाहकार अभिमन्यु कुमार ने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घर और आसपास जलजमाव नहीं होने देने की अपील की। पुराने टायर, टूटे बर्तन, प्लास्टिक की बोतल, गमले और कूलर में पानी जमा नहीं होने देने तथा पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया सीएचसी से निकाली गई जागरूकता रैली मानसून में पूरी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.