विश्व मच्छर दिवस पर सीएचसी से निकाली गई जागरूकता रैली
पाकुड़, अगस्त 20 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर से सीएचसी प्रभारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू के नेतृत्व में सवास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर से प्रारंभ होकर गढ़बाड़ी, शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंची। जागरूकता रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को विश्व मच्छर दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियां होती है। साथ ही रैली के माध्यम से लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए मच्छरों तथा इन बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। यह भी पढ़ें- Palamu News: मच्छरों से बचाव को लेकर आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.