विश्व मच्छर दिवस पर मच्छर जनित रोगों से बचाव का संदेश
जौनपुर, अगस्त 21 -- जौनपुर, संवाददाता। विश्व मच्छर दिवस पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगरीय क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाकों में मच्छर निरोधात्मक गतिविधियां चलाकर लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया और दिमागी बुखार से बचाव के प्रति जागरूक किया। टीम ने घरों और आसपास मच्छरों के प्रजनन स्रोतों का सर्वे किया। जलभराव वाले स्थानों पर सोर्स रिडक्शन और एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव किया गया। लोगों को पोस्टर तथा पंफलेट वितरित कर मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण और बचाव की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसमें ठंड लगकर बुखार, खून की कमी और प्लीहा बढ़ने जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- मच्छरों से बीमारियां, बचाव के दिए टिप्स डेंगू और चिकनगुनिया मादा एडीज मच्छर से फैलते हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.