आरा, मार्च 1 -- बिहिया। विश्व भारती शिक्षा सदन के नए और अत्याधुनिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच जब रिबन कटा, तो न केवल एक इमारत का द्वार खुला, बल्कि बिहिया के बच्चों के लिए आधुनिक शिक्षा के नये द्वार भी खुल गये। पूरा परिसर अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है। बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए योग्य और अनुभवी शिक्षकों की नई टीम तैयार की गई है। निदेशक सियाराम ओझा ने कहा हमारा लक्ष्य केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास करना है। मौके पर उत्कर्ष ओझा, शशिभूषण तिवारी, भाजपा नेता भुंवर ओझा, प्रो. हरेंद्र सिंह, प्रो. राम सुरेश पांडेय, अजीत सिंह, विजेन्द्र सिंह, विक्की शर्मा, अरविंद पांडेय, विकास रंजन ओझा सहित दर्जनों थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.